Ghaziabad Crime: खतरनाक क्रिमिनल अनिल पैंदा चढ़ा पुलिस के हत्थे, एनकाउंटर में लगी गोली; 50 हजार का था इनाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:21 PM IST

Ghaziabad Police Action: गाजियाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की हिरासत से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड बदमाश को पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक एसआई घायल भी गए। पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद एक अवैध हथियार की बरामदगी के लिए ले गई थी। इसी दौरान बदमाश ने भागने की कोशिश की।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद के कचहरी परिसर से पुलिस हिरासत से भागा था बदमाश
  • पुलिस से पिस्टल छीनकर एसआई पर की फायरिंग
  • पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली, किया गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी गाजियाबाद कचहरी परिसर में पुलिस हिरासत से भागे 50 हजार के इनामी बदमाश अनिल पैंदा को पुलिस ने दबोच लिया। अनिल पैंदा को पुलिस ने सहारनपुर बॉर्डर विकास नगर रोड पीर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने अनिल पैंदा को उसके बताए स्थान पर अवैध हथियार की बरामदगी कराने ले जा रही थी। इसी दौरान मौका पाकर उसने बंथला नहर रोड पर लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी से पिस्टल छीन ली। इसके बाद बदमाश ने एसआई को गोली मार दी, गोली एसआई के हाथ पर लगी।

Ghaziabad News

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बता दें कि मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अनिल के पैर में गोली मारी। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। घायल एसआई और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

End of Feed