Ghaziabad Famous Market: गाजियाबाद में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। ऐसे में सभी लोग हल्के कपड़े अधिक पहनना पसंद करते हैं। जिनमें गर्मी भी कम लगे और शरीर पर हल्के महसूस हो। ऐसे में महिलाओं में कॉटन की कुर्तियों और टी-शर्ट की डिमांड बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको गाजियाबाद की दो खास मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कम दाम में कॉटन की कुर्तियों की बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध है।
गाजियाबाद की फेमस कुर्ता मार्केट
इन कुर्तियों को पहनने से न केवल आपको गर्मी कम महसूस होगी, बल्कि आप इसमें स्टाइलिश और सुंदर भी लगेंगी। गाजियाबाद की कुर्तियों की इस खास मार्केट में आप बिंदी, झुमके व अन्य आकर्षक एक्सैसरीज भी ले सकती है। तो आइए आज आपको कॉटन की कुर्तियों के लिए गाजियाबाद की दो सबसे फेमस मार्केट के बारे में बताएं, जहां दिल्ली-नोएडा से लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं और किफायती दामों में झोला भरकर करके ले जाते हैं।
गाजियाबाद की फेसम मार्केट
गांधी नगर मार्केट
गाजियाबाद की सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से है गांधीनगर मार्केट। गर्मियों के सीजन की शुरुआत होते ही पूरी मार्केट में कॉटन के कपड़ों का स्टॉक भर जाता है। यहां कॉटन की कुर्तियों के साथ अन्य मटेरियल की भी अच्छी-अच्छी कुर्तियां मिलती हैं। जिसे न केवल आप कॉलेज, ऑफिस और घूमने-फिरने के लिए यूज कर सकते हैं बल्कि आप घर के छोटे-मोटे फंक्शन के लिए भी इन्हें पहनकर महफिल लूट सकते हैं।
गाजियाबाद मार्केट
गांधीनगर मार्केट में आपको तरह-तरह के रंगों में लेटेस्ट डिजाइन की कुर्तियां मिल जाएंगी। जिन्हें पहन आप किसी फैशनिस्टा से कम नहीं लगेंगी। यहां 300 से 400 रुपये में स्टाइलिश कुर्तियां ले सकते हैं। गांधीनगर मार्केट सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुली रहती है। इस मार्केट में पहुंचने के लिए शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो के माध्यम से पहुंच सकते हैं। फिर स्टेशन के बाहर से सवारी वाले ऑटो या रिक्शा लेकर सीधा मार्केट पहुंच सकते हैं और कुर्तियों की बेहतरीन कनेक्शन को एक्सप्लोर कर अपना वाडरोब भर सकते हैं।
गाजियाबाद की प्रसिद्ध मार्केट
राज नगर मार्केट
गाजियाबाद में स्थित राज नगर मार्केट भी कॉटन की कुर्तियों के लिए बेस्ट मानी जाती है। हालांकि यहां अन्य कपड़ों में भी कुर्तियां मिलती है, लेकिन गर्मी के अनुसार, कॉटन की कुर्तियों की वैरायटी और डिजाइन सबसे अधिक होते हैं। कुर्तियों के साथ आपको यहां सलवार सूट, दुप्पटे आदि भी मिल जाएंगे। यहां कॉटन की कुर्तियां 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी। क्वालिटी के साथ उनके डिजाइन भी दिल जीतने वाले हैं। कॉटन की कुर्तियों के लिए प्रसिद्ध राज नगर मार्केट जाने के लिए आप आनंद विहार मेट्रो से बस या ऑटो ले सकते हैं। ये मार्केट सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुली रहती है।
