Ghaziabad News: पैसों के विवाद में कारोबारी को दी ऐसी मौत कि सुनकर सब रह गए सन्न, चार गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 12:14 PM IST

Ghaziabad: टीला मोड़ थाना पुलिस ने एक सब्जी कारोबारी की हत्‍या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। कारोबारी की हत्‍या कमेटी के पैसों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में दो सगे भाइयों सहित चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कारोबारी को शराब के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर हत्‍या कर दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस को सब्‍जी कारोबारी का शव 10 अक्‍टूबर को मिला था
  • विसारा रिपोर्ट से हुआ कारोबारी की मौत का खुलासा
  • कमेटी में डेढ़ लाख रुपये के विवाद में की गई हत्‍या

Ghaziabad: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना पुलिस ने सब्जी कारोबारी की हत्‍या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। यह हत्‍या कमेटी के पैसों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्‍या और गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 10 अक्टूबर को बंथला नहर की पटरी पर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान ऊपरी कोर्ट, लोनी के रहने वाले 50 वर्षीय सब्जी कारोबारी महबूब के तौर पर हुई थी।

Ghaziabad businessman killed

गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्‍यारोपी

पुलिस ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद विसरा जांच कराया गया, जिसमें जहर देकर हत्‍या करने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्‍या की धाराएं जोड़कर जांच शुरू की। इस मामले में मृतक के भाई आबिद कुरैशी ने कंचन पार्क के रहने वाले आरिफ, अनीश उर्फ सोनू और नदीम के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी थी। आरीफ और नदीम सगे भाई हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि मृतक महबूब कमेटी में पैसा डलवाने का काम भी करता था।

End of Feed