​Saharanpur: भीषण गर्मी से परेशान चार दोस्त नहर में नहाने पहुंचे, तेज बहाव में डूबने से चारों की मौत

Saharanpur: यूपी के सहारनपुर में भीषण गर्मी से परेशान होकर चार दोस्तों ने नहर में छलांग लगा दी। नहर में तेज बहाव के कारण चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और युवकों के शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया है।

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां नहर में नहाने गए 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से चारों के शव को नहर के बाहर निकाला गया। पुलिस चारों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी, लेकिन परिजनों के मना करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया।

UP Hindi News

नहर में डूबने से चारों की मौत

नहर में डूबने से चार दोस्तों की मौत

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि सहारनपुर में थाना देहात कोतवाली के अन्तर्गत पूर्वी यमुना नहर में चार दोस्त नहर में नहाने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान नबावगंज निवासी जुबैर (34), कलीम (35), अदनान (20) और साकिब (22) के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि नहर में नहाते हुए अचानक यह सभी डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और डूबे युवकों की तलाश शुरू की गई।

End of Feed