Ghaziabad में चलती कार में लगी आग, धू-धूकर हुई राख; देखें वीडियो

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में कार धू-धूकर जलकर राख हो गई।

गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र पर दिल्ली-मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि वो समय रहते कार से कूदकर खुद को सुरक्षित कर पाए।बताया जा रहा है कि देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। इससे पहले बुझाने के प्रयास हो पाते कार जलकर राख हो गई।

Fire Caught in Moving Car

गाजियाबाद में चलती कार में लगी आग

गाजियाबाद क्षेत्र में दोपहर दिल्ली से मेरठ जाने वाले हाईवे पर डासना के पहले चलती कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। जानकारी के मुताबिक एक परिवार के 4 लोग कार में सवार थे। कार सवार अपने किसी रिश्तेदार के यहां बरेली जा रहे थे। तभी अचानक गाड़ी में धुंआ उठा ओर देखते ही देखते कार में आग लग गई।

End of Feed