Ghaziabad: सैकड़ों युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 06:43 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद की साइबर सेल ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड कर छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा लेकर ठगी करते। इन आरोपियों ने सैकड़ों युवाओं से अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर सभी वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शातिर ठग बीते तीन साल से दिल्‍ली-एनसीआर के युवाओं से कर रहे थे ठगी
  • आरोपी ऑस्ट्रेलिया की एक नामी कंपनी में जॉब दिलाने का देते थे झांसा
  • आरोपियों ने गाजियाबाद के दो युवाओं से की थी करीब 16 लाख की ठगी


Ghaziabad: गाजियाबाद की साइबर सेल ने शालीमार गार्डन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड करते हुए छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑस्ट्रेलिया की एक नामी कंपनी में जॉब दिलाने का झांसा लेकर बेरोजगारों युवाओं के साथ ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार ये आरोपी बीते करीब तीन साल से ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने अब तक 100 से ज्‍यादा युवाओं के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की है। यह गिरोह गाजियाबाद के अलावा नोएडा, दिल्‍ली और गुरुग्राम समेत एनसीआर में के युवाओं को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, एक कार और पांच डाटाशीट बरामद किया है। इस गिरोह का सरगना बिहार का रहने वाला विनय अभी भी फरार है।

cyber fraud in Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि एक मामले की जांच करते हुए साइबर सेल ने शालीमार गार्डन स्थित इस फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा था। आरोपियों की पहचान मरेठ निवासी विनय नेगी, आगरा निवासी देवेश, दिल्‍ली निवासी अजय, गाजियाबाद डूंडाहेड़ा निवासी कुलदीप त्यागी, गौतमबुद्धनगर निवासी गौरव श्रीवास्तव और फिरोजाबाद निवासी अंकुर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, हाल फिलहाल ये सभी आरोपी गाजियाबाद में रहते थे। सभी आरोपी बीटेक और एमकॉम किए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ बीते साल 29 नवंबर को क्रांसिंग रिपब्लिक थाने में नवीन वर्मा ने नाम के युवक ने 12.84 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

End of Feed