Ghaziabad Best Street Market: एनसीआर और आसपास रहने वाले ज्यादातर लोग शॉपिंग करने के लिए अक्सर दिल्ली का रुख करते हैं, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि स्ट्रीट शॉपिंग के लिए गाजियाबाद भी एक शानदार जगह है। यहां के लोकल मार्केट में आप आसानी से सस्ते और कम दाम में शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप गाजियाबाद के आसपास रहते हैं तो नए साल पर यहां के मार्केट में सस्ती स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको कई ऐसे फेमस स्ट्रीट मार्केट मिल जाएंगे, जहां पर अपने बजट में जमकर खरीदारी कर सकते हैं, तो अब देर किस बात की नए साल पर दोस्तों या परिवार के साथ गाजियाबाद की इन फेमस स्ट्रीट मार्केट्स के चक्कर लगाने जरूर जाइए।
गाजियाबाद का तुराब नगर बाजार
घंटाघर मार्केट
यह गाजियाबाद की सबसे पुराने स्ट्रीट मार्केट है। अगर आप सस्ते दामों में किफायती शॉपिंग करना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। इस मार्केट में आपको सस्ते दामों में कपड़े से लेकर चूड़ियां, किचन आइटम और फैशन वियर से जुड़े सामानों की जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। लड़कियों की शॉपिंग के लिए यह मार्केट खास है।
सदर बाजार
गाजियाबाद के सबसे सस्ते लोकल मार्केट में सदर बाजार भी शामिल है। सर्दी की सस्ती और किफायती शॉपिंग के लिए आप इस स्ट्रीट मार्केट में आ सकते हैं। यहां आपको होलसेल की कीमत पर कई सारी चीजें रिटेल में ही मिल जाएंगी। यह बाजार खासतौर पर स्टेशनरी ओर खिलौनों की शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां रोजमर्रा के सामान भी आसानी से मिल जाते हैं।
गांधीनगर मार्केट
गांधीनगर की मार्केट यहां के स्थानीय लोगों के बीच काफी फेमस है। यह मार्केट होलसेल शॉपिंग के लिए जानी जाती है। यहां फैशन वियर आपको बेहद कम कीमत में आसानी से मिल जाएगा। यहां पर आप कपड़ों के अलावा, फुटवियर की भी शॉपिंग कर सकते हैं। शादी या किसी फंक्शन से जुड़ी शॉपिंग के लिए यह जगह फेमस है।
तुराब नगर मार्केट
गाजियाबाद के फेमस स्ट्रीट मार्केट में तुराब नगर बाजार की अलग पहचान है। त्योहारों के मौसम में भीड़ के कारण यहां पर चलने के लिए भी जगह नहीं मिलती। यह बाजार हमेशा भीड़भाड़ से भरा रहता है। यह जगह सस्ते कपड़ों के अलावा सस्ती ज्वेलरी और फुटवियर के लिए भी जानी जाती है। सस्ती शॉपिंग के अलावा यहां स्वाद के भी कई ऑप्शन हैं।
चोपला मार्केट
गाजियाबाद की चोपला मार्केट अपने लकड़ी के सामानों के लिए प्रसिद्ध है। इस मार्केट में शॉपिंग के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर आप घर के लिए किफायती दामों में सोफा, बेड, कुर्सी और डायनिंग टेबल जैसे सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार के स्टाइलिश फर्नीचर बहुत कम रेट में मिल जाएंगे।
