नमो भारत स्टेशनों तक पहुंचने में नहीं होगी दिक्कत, स्टेशन से ही मिलेगी ये खास सुविधा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए कैब, ऑटो रिक्शा और बाइक टैक्सी सेवा प्रदाताओं के संपर्क में है।

KEY HIGHLIGHTS
मुख्य बातें
  • दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर तक टैक्सी चलाने की योजना
  • ऑपरेटर्स, कैब, ऑटो रिक्शा और बाइक टैक्सी सेवा प्रदाताओं के संपर्क में एनसीआरटीसी
  • स्टेशन पर रेंटल दुपहिया वाहन और रेंटल साइकिल की सुविधा होगी उपलब्ध

गाजियाबाद: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर (नमो भारत) पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया जा रहा है। यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचाने लिए एनसीआरटीसी निरंतर फीडर ऑपरेटर्स, कैब, ऑटो रिक्शा और बाइक टैक्सी सेवा प्रदाताओं के संपर्क में है। इन सेवाओं के विस्तार के लिए एनसीआरटीसी ने बड़े स्तर पर अनुमति मांगी गई है। यह दिल्ली से लेकर मेरठ तक के सभी 25 स्टेशनों के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए अनुमति मांगी गई है। ताकि, नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ ही आखिरी स्टेशन तक बेहतर कनेक्टिविटी मिले। इसके लिए यात्रियों को स्टेशनों पर रेंटल दुपहिया वाहन और रेंटल साइकिल की सुविधा उपलब्ध करने के लिए भी एनसीआरटीसी प्रयासरत है।

Namo Bharat Train

नमो भारत ट्रेन

7 रूटों पर इलेक्ट्रिक चलेंगी बसें

वर्तमान में साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस सेक्शन में आने वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की इलेक्ट्रिक बसों को सेवा में उतारा है, जिसके अंतर्गत साहिबाबाद, गाजियाबाद, डीपीएस राजनगर गुलधर, दुहाई, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों पर अलग-अलग 7 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं।

End of Feed