Ghaziabad News: शनिवार को गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र वैशाली सेक्टर 4 में गौर ग्रैविटी हाइट्स कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक हादसा हो गया है। यहां एयर कंडीशनर की मरम्मत का काम करते समय, एक धमाका हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
AC की गैस भरते समय धमाका
वैशाली सेक्टर 4 के गौर ग्रैविटी हाइट्स कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दो लोग एयर कंडीशनर के आउटडोर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे, कि अचानक सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट हो गया। धमाके में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में कराया गया है, उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि ये लोग AC के आउटडोर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे कि अचानक ही धमाका हो गया। जिसमें गाजियाबाद के खोड़ा निवासी 35 वर्षीय पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूरन (38 )गंभीर रूप से झुलस गया। एक निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
सूचना पर कौशांबी SHO अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉम्प्लेक्स की छत पर दो लोग AC रिपेयर कर रहे थे कि अचानक धमाका हो गया। जिससे पिंटू की मौत मौके पर ही हो गई और पूरन निवासी खोड़ा घायल हो गया। शव का पंचायत नामा भरकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
