गाजियाबाद में हाईवे पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 11:51 PM IST

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कुशलिया गांव के पास मंगलवार शाम स्कॉर्पियो कार में एकाएक आग लग गई।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ की ओर जा रही स्कार्पियो गाड़ी में लगी आग दमकल विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया हताहत की कोई सूचना नहीं आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।

सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया पुलिस के मुताबिक एक शख्स अपने साथी के साथ मंगलवार शाम स्कॉर्पियो गाड़ी में मेरठ की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कुशलिया गांव के पास पहुंचे तो कार से धुआं निकलना शुरू हो गया।उसके बाद तुरंत इसकी सूचना लोकल थाने और फायर ब्रिगेड अधिकारियों को दी गई।

End of Feed