Bulandshahr Encounter: पेचकस से की दोस्त की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा; एनकाउंटर में घायल

बुलदंशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वह गोली लगने से घायल भी हो गया। आरोपी ने 24 घंटे पहले अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की पेचकस गोदकर हत्या की थी। पुलिस ने उसे 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।

Bulandshahr Police Encounter: बुलंदशहर में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को पकड़ लिया है। ककोड पुलिस ने दनकौर झाझर मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

ग्रामीणों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

आरोपी कृष्ण ने 24 घंटे पहले अपने दोस्ती को मौत के घाट उतार दिया था। उसने अलौदा जागीर में अपने साथी सागर के साथ मिलकर दोस्त की पेचकस गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम भी लगाया था। पुलिस ने हत्यारोपी को 24 घंटे में ही दबोच लिया।

End of Feed