Best Places to Visit Near Ghaziabad: गढ़मुक्तेश्वर में बहती है धर्म की धारा, इन पांच जगहों में शीश नवाने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़

Best Places to Visit Near Ghaziabad: गंगा नदी के किनारे बसा गढ़मुक्तेश्वर शहर एक धार्मिंक नगरी है। यह शहर गढ़वाल राजाओं की राजधानी था। इस प्राचीन शहर का जिक्र भागवत पुराण व महाभारत में भी किया गया है। इस शहर का इतिहास, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुन्दरता यहां आने वाले पर्यटकों को खूब भाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा नदी के किनारे बसा है गढ़मुक्तेश्वर शहर
  • प्राचीन शिवलिंग कारखण्डेश्वर यहीं पर है स्‍थापित
  • गढ़वाल राजाओं की राजधानी था गढ़मुक्तेश्वर

Best Places to Visit Near Ghaziabad: गाजियाबाद से करीब 70 किलोमीटर दूर हापुड़ जिले के निकट स्थित गढ़मुक्तेश्वर एक धार्मिंक नगरी है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में हर समय धर्म की धारा बहती है। यह शहर गढ़वाल राजाओं की राजधानी था। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान पर्व मनाया जाता है। इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इस प्राचीन शहर का जिक्र भागवत पुराण व महाभारत में भी किया गया है। महाभारत के अनुसार यह कुरु की राजधानी हस्तिनापुर का भाग था। इस शहर का इतिहास, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुन्दरता यहां आने वाले पर्यटकों को खूब भाता है।

Ghaziabad

गढ़मुक्तेश्वर का एक दृश्‍य

मुक्तेश्वर शिव का एक मंदिर और प्राचीन शिवलिंग कारखण्डेश्वर भी यहीं पर स्थित है। अगर आप नए साल पर अपने परिवार के साथ धार्मिक जगहों की यात्रा करने का प्‍लान बना रहे हैं तो 'गढ़ मुक्तेश्वर' आपके लिए बेस्‍ट डेस्टिनेशन बन सकता है।

End of Feed