Ghaziabad News: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या में सनसनीखेज खुलासा; बेटों ने ही दी थी पिता की सुपारी, शूटरों में एक पुलिस कॉन्सटेबल

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया। जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे किसी बाहरी दुश्मन का नहीं, बल्कि खुद उनके बेटों का हाथ था। संपत्ति और पारिवारिक विवाद में दो बेटों ने अपने ही पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। इस साजिश में एक शातिर अपराधी और यूपी पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल पाया गया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि योगेश कुमार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही दो बेटों ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे नितेश और गुड्डू ने 5 लाख रुपये में अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी।

ghaziabad murder

पुलिस की हिरासत में मुख्य आरोपी

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि एयरफोर्स से रिटायरमेंट के बाद योगेश कुमार को मिले पैसों को वह महिला मित्रों पर खर्च कर रहे थे और परिवार से अलग रहना चाहते थे। वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे, जिससे घर में लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों बेटों ने अपने पिता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। हत्या की सुपारी योगेश कुमार के पड़ोसी अरविंद कुमार को दी गई। अरविंद ने इस साजिश में अपने बहनोई नवीन को भी शामिल किया, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है और फिलहाल कौशांबी जिले में तैनात है।

End of Feed