Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मां-बेटी के शव घर में लटके मिले। पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पांच साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस के मुताबिक, शंकर विहार इलाके में किराये के मकान में रहने वाले अनिरुद्ध उर्फ सोनू की पत्नी और पांच साल की बेटी की मौत हुई है। अनिरुद्ध जब घर पहुंचा तो दोनों के शव लटके हुए मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
'पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है'
सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। गाजियाबाद में मां-बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जानकारी दी है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri Crime News:लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात, छात्रों के सामने महिला टीचर को मारी गोली, सिरफिरे ने भी किया सुसाइड
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अनिरुद्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अनिरुद्ध मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी उन्नाव की रहने वाली थी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
