जिम ट्रेनर के प्यार में अंधी हुई पत्नी, घर का दरवाजा खुला छोड़कर पति पर करवाया कातिलाना हमला, दोनों गिरफ्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर सीनियर अकाउंटेंट पति शशांक पर चाकू से जानलेवा हमला कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण पीड़ित की जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

ghaziabad gym trainer tried to kill husband

सीनियर अकाउंटेंट पति को रास्ते से हटाने की थी साजिश

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज वारदात 26 अक्टूबर की सुबह वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी की है, जो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घायल शख्स का नाम शशांक कंथारिया है, जबकि उसकी पत्नी का नाम प्रिया शर्मा (32 वर्ष) है। आरोपी जिम ट्रेनर का नाम प्रताप सिंह उर्फ संजीव (31 वर्ष) है। झांसी के रहने वाले शशांक और प्रिया की शादी करीब चार साल पहले हुई थी, प्रिया की यह दूसरी शादी थी। दोनों दिल्ली में सीनियर अकाउंटेंट की नौकरी करते थे और वसुंधरा में रह रहे थे।

End of Feed