गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां तैनात; बचाव कार्य जारी

Ghaziabad Indirapuram Fire: वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद बड़े स्तर पर अग्निशमन और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आठ मंजिलें चपेट में

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आठ मंजिलें चपेट में

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

End of Feed