Ghaziabad: क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में नाले में उतराता मिला शव; परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में नाले में मिला युवक का शव। परिजनों ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया और सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस जांच जारी।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाले से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

GHAZIABAD DEAD BODY

गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र का है मामला

परिजनों ने जताया मर्डर का शक

मृतक के भाई अजय कुमार ने पड़ोस में ही रहने वाले अखिलेश नामक व्यक्ति पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। अजय कुमार के मुताबिक, अखिलेश और उनके परिवार के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश के तहत उनके भाई की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को नाले में फेंक दिया गया।

End of Feed