बाल-बाल बची कई जानें! गाजियाबाद में बेकाबू बस ढाबे में जा घुसी; कई वाहनों को मारी टक्कर

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर डीपीएस स्कूल के पास शिवा ढाबे में जा घुसी। हादसे में कार, बाइक और ई-रिक्शा भी चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।

Ghaziabad Accident News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस ने कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bus Accident

गाजियाबाद में बड़ा हादसा टला

DPS स्कूल के पास हुआ हादसा

यह हादसा डीपीएस स्कूल के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां स्थित शिवा ढाबे में यह बस घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ढाबे से टकराने से पहले इस बस ने सड़क पर मौजूद एक कार, बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक को भी टक्कर मारी। गनीमत की बात है हादसे के वक्त सड़क और ढाबे पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं हादसे में घायल हुए युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed