FSSAI ने ग्राहक बनकर पकड़ा नकली घी का काला कारोबार; दिल्ली-हरियाणा से निकला 6500 लीटर का मिलावटी स्टॉक

दिल्ली के द्वारका और हरियाणा के सोनीपत में FSSAI ने छापेमारी कर 6500 लीटर से अधिक नकली घी और कच्चा माल जब्त किया है। बिना लाइसेंस नंबर वाले विज्ञापनों से इस बड़े गिरोह की पोल खुली।

खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली और हरियाणा में नकली घी बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। FSSAI के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय (NRO) के निदेशक देवेश कुमार महला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 6,500 लीटर से अधिक संदिग्ध मिलावटी घी और कच्चा माल जब्त किया गया। FSSAI अधिकारियों के अनुसार, जांच की शुरुआत उन विज्ञापनों से हुई जिनमें प्रीमियम गाय के घी और अन्य घी उत्पादों का प्रचार किया जा रहा था, लेकिन उनमें FSSAI लाइसेंस नंबर और जरूरी लेबलिंग जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राहक बनकर उत्पाद खरीदे और उनके नमूने जांच के लिए NABL मान्यता प्राप्त लैब में भेजे। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि नमूने घी के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें वनस्पति तेल और अन्य गैर-दुग्ध पदार्थों की मिलावट पाई गई। इसके बाद देवेश कुमार महला के निर्देशन में FSSAI की टीम ने पूरे नेटवर्क की पड़ताल की और कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

fssai raid delhi haryana fake ghee syndicate busted

दिल्ली के द्वारका से सोनीपत तक FSSAI का बड़ा एक्शन

दिल्ली के द्वारका में मिला नकली स्टॉक

दिल्ली के द्वारका स्थित ढुलसिरस गांव में एक गुप्त यूनिट पर छापा मारा गया। यहां से करीब 1,020 लीटर संदिग्ध तेल और लगभग 1,500 लीटर मिलावटी घी बरामद किया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस तेल का इस्तेमाल नकली घी बनाने में किया जा रहा था। पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया है।

End of Feed