शहर

Thalapathy के हैं फैन तो जान लीजिए उनके गढ़ की फेमस चीजों के नाम, राजनीति ही नहीं तमिलनाडु की ये साइड भी है बेमिसाल

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के साथ इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर एक नई पहचान बनाई है। आज हम आपको विजय के स्टेट की फेमस चीजों के बारे में बताएंगे।

Image

Thalapathy के स्टेट की फेमस चीजें

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Thalapathy Vijay: साउथ खासतौर से तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विधानसभा की 234 सीटों में से विजय की पार्टी ने 108 सीटे जीती हैं। जोसेफ विजय चंद्रशेखर जिन्हें आज हर कोई थलपति (Thalapathy) विजय के नाम से जाना जाता है, ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म 'नालय्या थीरपू' से की थी, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में देकर अपने नाम का साउथ सिनेमा में परचम लहराया। एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय का गढ़ तमिलनाडु है, उनका जन्म चेन्नई (मद्रास) में 22 जून 1974 को हुआ। आज सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत में Thalapathy के फैन हैं। ऐसे में अगर आप भी विजय के फैन हैं तो आज हम आपको राजनीति के अलावा तमिलनाडु स्टेट की उस साइड से रूबरू करवाएंगे जो आपका मन मोह लेगी।

Famous things of Tamil Nadu

तमिलनाडु की मशहूर चीज़ें

मंदिरों की भूमि

तमिलनाडु को अक्सर "मंदिरों की भूमि" के नाम से जाना जाता है। यह राज्य अपने भव्य और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। प्रमुख मंदिरों में मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर, रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर, तंजावुर का बृहदीश्वर मंदिर, श्रीरंगम का रंगनाथस्वामी मंदिर और तिरुवन्नामलाई का अरुणाचलेश्वर मंदिर शामिल हैं। ये मंदिर अपनी वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं।

ये हैं राज्य के फेमस शहर

  • चेन्नई (Chennai): यह राज्य की राजधानी और भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है, जो मरीना बीच, सांस्कृतिक विरासत और आईटी हब के लिए जाना जाता है।
  • कोयंबटूर (Coimbatore): इसे "दक्षिण भारत का मैनचेस्टर" कहा जाता है। यह एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जो अपने कपड़ा उद्योग और शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है।
  • मदुरै (Madurai): वैगई नदी के तट पर बसा यह शहर अपनी प्राचीन वास्तुकला, मीनाक्षी अम्मन मंदिर और 'लोटस सिटी' के रूप में जाना जाता है।
  • तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli - Trichy): यह शहर अपने ऐतिहासिक मंदिरों (जैसे श्रीरंगम) और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है।
  • तंजावुर (Thanjavur): इसे तमिलनाडु का सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, जो शानदार बृहदीश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
  • सलेम (Salem): यह स्टील, टेक्सटाइल और तेजी से बढ़ते औद्योगिक शहर के रूप में प्रसिद्ध है।
  • वेल्लोर (Vellore): यह ऐतिहासिक वेल्लोर किले और प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थानों के लिए जाना जाता है।

तमिलनाडु का खाना-पीना

तमिलनाडु का खान-पान अपने स्वाद और विविधता के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां इडली, डोसा, वड़ा, उत्तपम, पोंगल तथा उपमा जैसे व्यंजन आमतौर पर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसे जाते हैं। मुख्य भोजन, जिसे साप्पाडु कहा जाता है, में चावल के साथ रसम, सांभर, कूट्टू (दाल और सब्जियों का मिश्रण), पोरियाल (सूखी सब्जी), दही और अचार शामिल होते हैं। मांसाहारी व्यंजनों की बात करें तो चेट्टीनाड चिकन, विभिन्न प्रकार की मछली करी और मटन के तीखे एवं सुगंधित पकवान काफी लोकप्रिय हैं। स्नैक्स और पेय पदार्थों में मुरुक्कू, बनाना बोंडा और दक्षिण भारत की प्रसिद्ध फिल्टर कॉफी (फिल्टर कापी) का विशेष स्थान है। मिठाइयों में पायसम (खीर) और गुड़ व चावल से बनी पोंगल मिठाई लोगों द्वारा बहुत पसंद की जाती है।

सिनेमा भी है राज्य की पहचान

अब अगर बात विजय के स्टेट की हो रही है तो सिनेमा का जिक्र जरूर होगा। बता दें कि तमिल सिनेमा (कॉलीवुड) अपनी असाधारण कहानी, उच्च उत्पादन गुणवत्ता, तकनीकी नवीनता, और समृद्ध संगीत के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह अपनी मजबूत क्षेत्रीय सांस्कृतिक जड़ों को आधुनिक तकनीकों के साथ मिलाकर मनोरंजक और यथार्थवादी फिल्में बनाता है, जो केवल भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हैं। रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारों के अलावा, वर्तमान में विजय, अजित कुमार, सूर्या, धनुष और विक्रम सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article