Didwana: घर से खेलने निकले थे चार किशोर, तालाब किनारे मिलीं चप्पलें; 2 के शव बरामद

राजस्थान के डीडवाना जिले में चार किशोर तालाब में डूब गए। फिलहाल, दो बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं।

डीडवाना: जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने हए चार किशोर तालाब में डूब गए। हादसे की जानकारी कई घंटे बाद लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना केराप गांव में हुई, जहां चार किशोर तालाब के पास खेलने या नहाने के वास्ते गए थे। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तब उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की।

End of Feed