Raipur Bus Fire: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक चलती बस में आग लगने का मामला सामने आया है। यह हादसा रविवार देर शाम को रायपुर में धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों और ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की घटना की सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
धूं-धूंकर जलती दिखी बस
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बस धूं-धूंकर जलती हुई दिखाई दे रही है। जिससे धुएं का ऊंचा गुब्बार उठ रहा है। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिसमें बस चलकर पूरी तरह राख हो गई।
तिल्दा से रायपुर जा रही थी बस
यह बस तिल्दा से रायपुर जा रही थी। जिसमें 22 यात्री सवार थे। यह बस महेंद्र स्पंज फैक्ट्री से सरोरा तिल्दा के कर्मचारियों को घर लेकर जा रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती बस में आग लग गई। हालांकि समय पर बस में सवार सभी लोग बाहर कूद गए और उनकी जान बच गई।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
