उदयपुर में शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100, 120, 140 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब दिखाई दे रही है। इसी दौरान यह भयंकर हादसा होता है। इसी वीडियो में यह आवाज आती है 'कोई हमें बचा लो' ,'कार के अंदर फंसा हुआ हूं' क्या कोई सुन रहा है? भाई अंदर फंसा हूं, 'कोई बचा लो', भाई कोई मुझे बचा लो, मुझे सांस नहीं आ रही है। भाई कोई मुझे बाहर निकालो! हालांकि, वीडियो काफी विचलित करने वाला है। लिहाजा, हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते है।
उदयपुर हादसा
दोस्त के बर्थडे पर जिंदगी को कहा अलविदा
दरअसल, बरकत कॉलोनी निवासी अयान का 16 जनवरी को बर्थडे था। वो अपने 5 दोस्तों के साथ सवीना इलाके में नेला तालाब के पास ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए सभी दोस्त कार में सवार होकर निकले थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में चल रही थी और सभी दोस्त एक दूसरे बात कर रहे थे। हालांकि, गाड़ी की रफ्तार तेज होने पर एक साथी ने चालक को धीमी गति से चलने का आग्रह करता है, लेकिन वो बात को अनसुना करता हुआ स्पीड में गाड़ी भगा रहा होता है। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को देखकर वह नियंत्रण खो देता है और सामने वाली गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो जाती है।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं और आगे का हिस्सा पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों गाड़ियों में सवार करीब 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी के अंदर फंसे घायलों ने लोगों से मदद भी मांगी। हालांकि, लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां 4 दोस्तों को मृत घोषित कर दिया गया।
140 की स्पीड पर थी कार
सामने आये वीडियों में साफ दिख रहा है कि शेर मोहम्मद कार को 100 से 120 और फिर 140 की स्पीड से भगा रहा है। वीडियो शुरू होने के महज 1 मिनट 10 सेकेंड बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पीछे बैठा एक युवक 140 की स्पीड पर गाड़ी चलाने से मना करता रहा। शनिवार सुबह 3 बजे दो कारों की टक्कर में 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
