Jharkhand News: चाईबासा रेलवे ट्रैक पर मिले चार लोगों के शव, हत्या या आत्महत्या; जानें पूरा माजरा

  • Agency by: IANS
  • Updated Feb 17, 2024, 02:37 PM IST

Jharkhand News: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर चार लोगों के शव पड़े मिले। लोग इसे हत्या कर आत्माहत्या दिखाने की साजिश बता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jharkhand News: झारखंड से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर चार लोगों के शव पड़े मिले। इसमें से एक शव बोरों में बंधा हुआ था। लहूलुहान इस शवों को देख पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बता दें कि रेलवे ट्रैक पर मिले चारों शव एक से डेढ़ किमी की दूरी में मिले थे। जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार रात की है और शवों को शनिवार सुबह देखा गया है। क्षत-विक्षत हालत में मिले इन शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन सवाल ये है कि ये शव यहां आए कैसे और किस के हैं। क्या इन लोगों ने आत्महत्या का है या ये हत्या की घटना है। ऐसे कई सावल पुलिस और लोगों के मन में आ रहे हैं।

Four Dead bodies Found on Chaibasa Railway Track in Jharkhand

झारखंड के चाईबासा रेलवे ट्रैक पर चार शव मिले

प्रथम दृश्य से तो ये हत्या है जिसे आत्महत्या दिखाने की साजिश समझा जा रहा है। क्योंकि यहां रेलवे ट्रैक पर एक शव बोरे में बांध कर पटरियों पर फेंका गया है। ऐसे में ये आत्महत्या नहीं हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शवों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

End of Feed