मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सनसनी, मादा चीता KGP12 के चार शावकों की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मादा चीता KGP12 के चार शावक मृत पाए गए। ये सभी शावक करीब एक महीने पहले जन्मे थे और आखिरी बार 11 मई की शाम को जीवित देखे गए थे।

Four Cheetah Cubs Found Dead: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में चीते के एक माह पहले जन्मे चार शावक मंगलवार सुबह मृत पाए गए। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, "आज सुबह करीब साढ़े छह बजे निगरानी दल को श्योपुर वन मंडल में मांद स्थल के पास चार शावक मृत मिले। मादा चीता 'केजीपी12' (KGP12) ने 11 अप्रैल को इन शावकों को जन्म दिया था। मॉनिटरिंग टीम ने सुबह करीब 6:30 बजे श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन में मांद के पास इन शावकों के शव बरामद किए, जिनके कुछ हिस्से जंगली जानवरों द्वारा खाए गए थे।

Kuno National Park Cheetah Cubs Dead

कुनो नेशनल पार्क में चार चीता शावकों की मौत

11 मई की शाम जीवित देखा गया

जानकारी के मुताबिक, शावकों को आखिरी बार 11 मई की शाम जीवित देखा गया था। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि इन शावकों की मौत किसी अन्य वन्यजीव के हमले के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मादा चीता सुरक्षित और स्वस्थ है और शव परीक्षण व विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

End of Feed