दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने हरिद्वार में की पूजा, चुनावी सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर आगामी चुनावों में सफलता की कामना की।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेता जैकब ज़ूमा अपने भारत दौरे के दौरान शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की समृद्धि और आगामी चुनावों में सफलता की कामना की। मंदिर पहुंचने पर जैकब जूमा का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दक्षिण काली की पूजा की और इसके बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा पहुंचे हरिद्वार।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा पहुंचे हरिद्वार।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में जूमा ने हरिद्वार के आध्यात्मिक वातावरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके एक करीबी मित्र ने उन्हें हरिद्वार के बारे में बताया था। उसने ही उन्हें इस पवित्र स्थल के बारे में बताते हुए यहां आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं, लेकिन हरिद्वार की उनकी यह पहली यात्रा है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जूमा ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर उन्होंने मां दक्षिण काली का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर से मुलाकात के बाद उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है।

End of Feed