‘नीतीश को जिंदा दफन कर दिया गया’ - आनंद मोहन के विवादित बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल

सीतामढ़ी में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार, जदयू और भाजपा पर तीखा हमला बोला। जिसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू में टिकट और मंत्री पद पैसे लेकर बांटे गए। उन्होंने नीतीश कुमार की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में “थैली की राजनीति” हावी हो चुकी है। इस बयान के जदयू ने भी पलटवार किया।

बिहार की राजनीति में पूर्व सांसद आनंद मोहन के तीखे और विवादित बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार, जदयू और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आनंद मोहन ने कहा कि "निशांत को स्वास्थ्य विभाग इसलिए दिया गया, क्योंकि नीतीश और निशांत दोनों बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “जदयू को खड़ा करने वाले नीतीश कुमार को आज पार्टी के अंदर जिंदा दफन कर दिया गया है।" आनंद मोहन ने जदयू को 'थैली की पार्टी' बताते हुए पैसे लेकर टिकट और मंत्री पद बांटने तक के आरोप लगा दिए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। जिसके बाद अब जदयू, राजद और अन्य नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

anand mohan - pti

पूर्व सांसद आनंद मोहन (File Photo)

सीतामढ़ी कार्यक्रम में जदयू पर साधा निशाना

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सीतामढ़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जिस व्यक्ति ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बनाने से लेकर इस मुकाम तक पहुंचाने में संघर्ष किया, उसी नीतीश कुमार को आज जिंदा दफन कर दिया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के अंदर “चंडाल चौकड़ी” सक्रिय है, जिसने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये में टिकट बेचे गए और बाद में करोड़ों रुपये में मंत्री पद भी बांटे गए।

End of Feed