Delhi News: करोड़ों के हेल्थ स्कैम में ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व DGHS निदेशक डॉ. वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार

दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने करोड़ों रुपये के कथित मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह मामला दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

Delhi Health Scam: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के मेडिकल खरीद घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और लगातार जांच आगे बढ़ रही है।

Crime

फाइल फोटो

दिल्ली हेल्थ स्कैम क्या है?

यह मामला सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के जरिए दिल्ली सरकार के अस्पतालों के लिए दवाइयों, सर्जिकल सामान, मेडिकल उपकरणों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सामान की खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर किया गया, बाजार कीमत से अधिक कीमतों पर सामान खरीदा गया, जरूरत व मांग के बिना खरीदारी की गई और कुछ सप्लायर्स को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि इन कथित गड़बड़ियों की वजह से सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। CPA, डीजीएचएस के अधीन काम करने वाली एजेंसी है, जो सरकारी अस्पतालों के लिए मेडिकल सामान की खरीद का जिम्मा संभालती है।

End of Feed