लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

Vivek Tiwari Murder Case: लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।

Vivek Tiwari Murder Case: लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिला जज की अदालत ने प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई। मामले में अदालत ने 17 सितंबर को उसे दोषी करार दिया था।

Vivek Tiwari Murder Case

दूसरे आरोपी को किया गया बरी (प्रतीकात्मक फोटो)

वहीं, दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। प्रशांत चौधरी इस मामले में करीब आठ साल से जेल में बंद है। यह मामला 29 सितंबर 2018 की देर रात का है। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी महिला सहकर्मी सना खान के साथ कार से लौट रहे थे। इसी दौरान मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की।

End of Feed