Largest Green Wall in Aravalli: अरावली में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन वॉल, दिल्ली समेत इन राज्यों को करेगी कवर

Largest Green Wall in Aravalli: वन विभाग अरावली क्षेत्र में दुनिया की सबसे ग्रीन वॉल बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रपोजल के अनुसार दिल्ली समेत कई राज्यों को ये ग्रीन वॉल कवर करेगी। ग्रीन वॉल के साथ 75 के करीब जलाशयों को भी विकसित किया जाएगा।

Largest Green Wall in Aravalli: अरावली में वन विभाग ने ग्रीन वॉल को लेकर अपना एक प्रपोजल तैयार किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस प्रपोजल को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इस प्रपोजल के तहत अरावली में विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन वॉल बनाई जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद ग्रीन वॉल बनाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन वॉल केवल राजस्थान को ही नहीं बल्कि कई राज्यों को कवर करेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये ग्रीन वॉल कैसे बनाई जाएगी। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन वॉल का निर्माण पौधरोपण से किया जाएगा। इसमें अरावली पहाड़ी के दोनों तरफ करीब 5-5 किमी तक पौधे लगाए जाएंगे। आइए आपको बताएं ये किन राज्यों को कवर करेगी और कैसे इसे तैयार किया जाएगा।

Largest Green Wall in Aravalli

अरावली में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन वॉल

इन राज्यों को कवर करेगी ग्रीन वॉल

अरावली में बनने वाली ग्रीन वॉल राजस्थान के साथ दिल्ली, हरियाणा और गुजरात को कवर करेगी। बता दें कि इन राज्यों तक जाने वाली अरावली पहाड़ी के दोनों तरफ चार से पांच किलोमीटर तक ग्रीन वॉल बनाई जाएगी। अरावली क्षेत्र में आने वाले प्रदेशों में पहले चरण की शुरुआत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में न केवल पंचायत को बल्कि किसानों को भी शामिल किया जाएगा।

End of Feed