बोधगया में विदेशी महिला से दो लाख की लूट, घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दिया अंजाम

बिहार के गया जिले के बोधगया में एक विदेशी महिला से दो लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि घात लगाकर बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

Bodh Gaya News: बिहार के गया में अपराधियों ने विदेशी महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। गया में एक विदेशी महिला से कुछ बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि धर्मनगरी बोधगया में वर्मा मंदिर के बाहर घात लगाए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। इधर, सरेआम लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

cash

सांकेतिक फोटो।

बोधगया में दो लाख की लूट

जानकारी के अनुसार, लूटपाट को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या तीन थी, जिसमें एक लुटेरे को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया है। वहीं, दो आरोपी फरार हो गए हैं। अभी तक लूटे गए दो लाख कैश की बरामदगी नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, जापानी महिला गया एयरपोर्ट जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए लुटेरों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

अपराधियों की तलाश जारी

बोधगया में दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो, एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, लेकिन दो लुटेरे भागने में सफल हो गए। बता दें कि जिस जापानी महिला के साथ लूट को अंजाम दिया गया, उसने बोधगया के एक युवक से शादी की है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

End of Feed