Alirajpur News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक गांव में मंगलवार को पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया और बच्चे को बचाने के प्रयास जारी हैं। अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खंडाला डावरी गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि लड़का करीब 20 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है और उसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
5 साल का मासूम, 20 फीट गहराई में फंसा, बचाव अभियान जारी
अधिकारी ने कहा, मशीनों की मदद से एक समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, लेकिन चट्टानी इलाका होने के कारण बचाव में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
