सावधान! मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर घूम रहे बच्चा चोर...मासूम को किडनैप करने वाला शातिर दंपति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन से एक पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने वाले शातिर दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पिछले शनिवार को मथुरा आये थे और विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद रेलवे स्टेशन पर ठहरे हुए थे।

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के रहने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया जबकि आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान संजीव और सीमा के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (रिफाइनरी) प्रवीण तिवारी ने बताया कि दोनों को शुक्रवार सुबह करीब 7:10 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बसिया गांव स्थित एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया।

Mathura Child Kidnaping Case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के अनुसार, दंपति पूजा-अर्चना के बाद लौट रहा था कि तभी दोनों पति-पत्नी को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों पिछले शनिवार को मथुरा आये थे और विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद रेलवे स्टेशन पर ठहरे हुए थे। पुलिस के अनुसार, मुरैना के एक जिला अस्पताल में निजी दाई के रूप में काम करने वाली सीमा की शादी 2018 में हुई थी और संतान न होने के कारण उसका पति कथित रूप से उसे प्रताड़ित करता था।

End of Feed