महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार घायल

महाराष्ट्र के भंडारा में एक ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोगों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वे सभी एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे।

भंडारा : जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की एक कार से टक्कर में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पौनी तालुक के राज्य राजमार्ग पर अद्यल गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग कोंधा गांव में विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

Accident

(सांकेतिक फोटो-Istcok)

अधिकारी ने कहा कि हादसे में एक दंपति और मां-बेटी सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक छत्तीसगढ़ निवासी 40 वर्षीय दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed