फिरोजाबाद में पिता बना कातिल! बेटी की हत्या कर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, आरोपी हिरासत में

फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

Firozabad Murder

पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप!

यह मामला थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति की पहचान राकेश राठौर के रूप में हुई है। जिसने अपनी बेटी मुस्कान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा देवी पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

End of Feed