Mohali: कबड्डी टूर्नामेंट में फायरिंग से सनसनी; खिलाड़ी और प्रमोटर की हत्या का बंबीहा गैंग ने लिया जिम्मा

पंजाब के मोहाली में सेक्टर-79 में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया। इस हमले में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया और प्रमोटर गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया। बाद में, इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली और इसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला बताया।

Mohali News: पंजाब के मोहाली स्थित सेक्टर-79 में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के अनुसार, सोहाना में खेल चल रहा था तभी दो-तीन अज्ञात व्यक्ति ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस हमले में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया और प्रमोटर गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के तुरंत बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Firing incident at a Kabaddi tournament in Mohali (Photo: ANI)

मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट में फायरिंग से हड़कंप (फोटो: ANI)

बंबीहा गैंग ने ली हमने की जिम्मेदारी

इसी बीच, पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया और एक कबड्डी प्रमोटर की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में गैंग ने दावा किया कि यह हमला सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया। पोस्ट में कहा गया कि मोहाली कबड्डी कप के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी डोनीबल, सगनप्रीत, मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे, प्रभदासुवाल और कौशल चौधरी ने ली है। इसके अनुसार, राणा बलाचौरिया एंटी-जग्गू और लॉरेंस के साथ संपर्क में था और उसने मूसेवाला के हत्यारों को मदद और सुरक्षित ठिकाना दिलवाया था।

End of Feed