दिल्ली की इस मार्केट में लगी भीषण आग, करीब 50 दुकानें जलकर खाक...भारी नुकसान

Delhi ke bajar mein lagi aag: अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं। बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

Delhi Market Aag: दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं और बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली की इस मार्केट में लगीं भीषण आग

दिल्ली की इस मार्केट में लगीं भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो)

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 7:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

End of Feed