Indore News: इंदौर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख से ज्यादा का नुकसान

इंदौर के बाणगंगा इलाके में प्लास्टिक से भरे कबाड़ गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर दमकल की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन करीब 30-32 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।

Indore Warehouse Fire: इंदौर के बाणगंगा इलाके में रविवार को एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस गोदाम में प्लास्टिक से भरा कबाड़ था, जिसके कारण आग तेजी से फैली। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में लगभग 30-32 लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं।

Indore fire (1)

कबाड़ गोदाम में लगी भयंकर आग

End of Feed