अयोध्या में मंत्री दयाशंकर सिंह के महायज्ञ में लगी आग, देखते ही देखते धधक उठी यज्ञशाला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी किनारे आयोजित महायज्ञ के दौरान शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही समय में आग ने पूरी यज्ञशाला को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से हालात पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Ayodhya Fire Incident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब सरयू नदी के किनारे आयोजित महायज्ञ के दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी यज्ञशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यज्ञ में महा-आहुति के रूप में चढ़ाए गए नारियल के फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Fire Breaks out at Maha Yagya in Ayodhya (Symbolic Photo)

अयोध्या में महायज्ञ में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो)

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा आयोजित महायज्ञ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर माझा जमथरा क्षेत्र में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा आयोजित करवाया गया था। बताया जा रहा है कि यह यज्ञशाला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। शनिवार को आयोजित इस महायज्ञ में गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह भी उपस्थित रहे।

End of Feed