Airport Fire: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में मंगलवार सुबह आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Lucknow Airport Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCS Airport) से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। एयरपोर्ट परिसर स्थित लेबर रूम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी मौके पर मौजूद है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धुएं का गुब्बार दूर से ही नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

Airport Fire

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी आग

सरोजिनी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद सरोजिनी नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगाई गई हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed