पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

पटना के मुसल्लाहपुर इलाके में खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि फायरफाइटर्स के पहुंचने से पहले कोचिंग स्टाफ ने आग पर काबू कर लिया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसल्लहपुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खान सर के 'खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर' के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, कोचिंग के पिछले भाग में स्थित एक पावर सर्किट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद तेज चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। घने कोचिंग हब वाले इस इलाके में आग लगने की खबर से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

खान सर की कोचिंग सेंटर में लगी आग।

खान सर की कोचिंग सेंटर में लगी आग।

घटना के तुरंत बाद कोचिंग सेंटर के सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। बिना वक्त गंवाए कोचिंग में मौजूद अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर कर्मियों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मियों की इस कार्रवाई के कारण आग को आगे फैलने से समय रहते रोक दिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

End of Feed