Rewa News: बोरवेल हादसे में खेत का मालिक अरेस्ट, पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2024, 02:45 PM IST

रीवा में बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने खेत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस बोरवेल को दो-तीन साल पहले खोदा गया था और बिना ढके ही छोड़ दिया था।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में छह वर्षीय एक बच्चे की बोरवेल में गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने खेत के मालिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, छह वर्षीय मयंक कोल शुक्रवार दोपहर मनिका गांव में स्थित एक खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था। पुलिस ने बताया कि 45 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद रविवार को उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

Arrest

खेत के मालिक को किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

बिना ढके ही छोड़ा था बोरवेल

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जिस खेत में बोरवेल को खुला छोड़ा गया था, उसके मालिक बृजेंद्र मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के बाद मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 174 (लोक सेवक के आदेश का पालन न करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि बोरवेल दो-तीन साल पहले खोदा गया था और यह सूखा निकला था लेकिन मिश्रा ने इसे ढके बिना वैसे ही छोड़ दिया।

End of Feed