फरीदाबाद में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप, इस वजह से दंपत्ति में रहता था विवाद

फरीदाबाद में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद उसके भाई ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और उसका शव पति के हवाले किया गया है।

Faridabad News: फरीदाबाद में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतिका के भाई ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को फांसी का फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पुलिस का कहना कि प्रथम दृष्टि से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को मृतिका के पति के हवाले कर दिया है।

Suicide News

फरीदाबाद में महिला की मौत (सांकेतिक फोटो)

पुलिस के पहुंचने से पहले उतार लिया गया शव

इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर स्वीटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। लेकिन तब तक पड़ोस की एक महिला ने मृतिका के गले में पंखे से बंधी चुन्नी को काट दिया और शव को नीचे उतार लिया था। उन्होंने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था जैसा की महिला और उसके बच्चों ने बताया। इस वजह से यह मामला प्रथम दृष्टि से आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। वहीं मृतिका के भाई ने अपने जीजा को हत्या का आरोपी बताते हुए कहा है कि वे आरोपी के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं।

End of Feed