Faridabad: फरीदाबाद की अनोखी होली, होलिका की आंच पर सेकी जाती हैं रोटियां, रंगों का त्योहार भी होता है बेहद खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 06:44 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में पंजाबी समुदाय द्वारा रंगों का त्‍योहारी होली अनोखी तरीके से मनाया जाता है। सबसे खास इस समाज का होलिका दहन होता है। होलिका दहन के दिन पंजाबी समाज से जुड़ी महिलाएं होलिका की आग पर रोटी सेंकती हैं और इसे दूसरे दिन सुबह ठंडी चीज के साथ खाया जाता है। इस बहुत ही शुभ माना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका की आग में महिलाएं सेंकती हैं रोटी
  • रोटी का सुबह दही और मक्‍खन के साथ होता है सेवन
  • पंजाबी समाज होली के दिन करता है जमकर दान


Faridabad: देश के साथ-साथ फरीदाबाद में भी रंगों के पर्व होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के अंदर पूरे सप्‍ताह होली से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है, इनमें से कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो चुकी है। होली के इस त्‍योहार को फरीदाबाद का पंजाबी समाज अनोखे रीति-रिवाजों के साथ मनाता है। सबसे खास होलिका दहन होता है। होलिका दहन के दिन पंजाबी समाज से जुड़ी महिलाएं रात को घर में रोटी नहीं बनाती हैं, इस दिन होलिका दहन की आंच पर तवा रखकर रोटियां सेंक जाती है। इस दौरान परिवार के बाकी सदस्‍य होलिका की आग के चारो तरफ घूमकर लोकनृत्य गिद्दा-भंगड़ा करते हैं।

Faridabad Holika Dahan

होलिका दहन पर अनोखी परंपरा

फरीदाबाद पंजाबी सेवा समिति के प्रधान प्रेम खटृटर ने बताया कि, समाज द्वारा होली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दिन हर घर में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे समाज द्वारा होलिक दहन पर की जाने वाली रीति रिवाज बाकी जगहों से काफी अगल होती है। हमारे समाज की महिलाएं होलिका के आग में रोटी सेंकतीं हैं। इन रोटियों को अगले दिन किया जाता है। उन्‍होंने बताया कि, ये रोटियां गर्म चीज के साथ नहीं खाई जाती हैं। इनका सेवन रंग वाली होली की सुबह दही या फिर मक्खन के साथ किया जाता है। मान्‍यता है कि जीवन में खुशहाली आती है नेगेटिविटी दूर होती है। होली के त्योहार पर पंजाबी समुदाय के हर घर में गोंद के लड्डू, दही भल्ले, गुझिया, भांग की कुल्फी, पापड़, चिप्स जैसे प्रमुख व्यंजन बनाए जाते हैं।

End of Feed