Faridabad: जा रहे सूरजकुंड मेला देखने तो न लें टेंशन, एप से ऐसे बुक करें वाहन पार्किंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 12:35 PM IST

Faridabad: सूरजकुंड मेला घूमने आने वाले पर्यटकों को इस बार पार्किंग के लिए जद्दोजहद नहीं करना पड़ेगा। मेला प्राधिकरण ने इस बार पार्कप्लस ऐप पर ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग की सुविधा दिया है। जिसकी मदद से पर्यटक घर बैठे अपने लिए स्‍टॉल की बुकिंग कर सकते हैं। पार्किंग के लिए आपको एक दिन और अनलिमिटेड पास लेने की सुविधा मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्कप्लस ऐप की मदद से करें घर बैठे स्‍टॉल बुक
  • बाइक के लिए एक दिन का शुल्‍क 75 रुपये और अनलिमिटेड 450 रुपये
  • कार के लिए एक दिन का शुल्क 200 रुपये और अनलिमिटेड 1180 रुपये

Faridabad: कल से शुरू हो रहे सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले में घूमने आने वाले पर्यटकों को इस बार पार्किंग के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। मेला प्राधिकरण इस बार पार्किंग का खास इंतजाम किया है। अगर आप अपने दोस्‍तों या परिवार के साथ मेला घूमने आ रहे हैं तो यहां आने से पहले घर बैठे ही ऑनलाइन अपने लिए वाहन पार्किंग का स्‍पेस बुक कर सकते हैं। आपको मेल परिसर में आने के बाद पार्किंग के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आप मेले में आने के बाद पार्किंग में पूर्व निर्धारित जगह पर अपनी गाड़ी को पार्क कर आराम से मेला घूम सकते हैं।

Surajkund Handicraft Fair

सूरजकुंड मेले के लिए घर बैठे बुक करें पार्किंग स्‍पेस

सूरजकुंड मेला प्राधिकरण ने इस बार पर्यटकों की पार्किंग की समस्‍या को ध्‍यान में रखते हुए नए सुविधाओं को विकसित किया है। इस बार प्रशासन मेले में व्‍यवस्‍था बनाने के लिए नई तकनीक पर फोकस किया है। इसके तहत ही यहां पर आने वाले पर्यटकों को पहली बार ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। जो लोग मेला घूमने आना चाहते हैं, वे यहां आने से पहले ही पार्कप्लस ऐप की मदद से मेले की पार्किंग में अपने वाहन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इस एप की मदद से पर्यटक अपना फास्टैग भी रिचार्ज करा सकेंगे।

End of Feed