Faridabad: फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में धोखाधड़ी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। सात से आठ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर अपने साथी को पुलिस से जबरन छुड़ा ले गए। बदमाशों के इस हमले में दो पुलिस घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में घायल पुलिसकर्मियों की शिकायत में हमलावर आरोपियों के खिलाफ एनआईटी पांच थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है, हालांकि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही।
मारपीट के शिकार एसजीएम नगर थाना में तैनात पीएसआई युद्धवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि नवीन शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में युद्धवीर सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। युघवीर ने बताया कि बीते शात करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपित नवीन शर्मा एनआईटी पांच के पास पहुंचने वाला है। जिसके बाद वे हेड कांस्टेबल नवीन को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मी वहां कक्कड़ कार्यालय के पास छिपकर आरोपित का इंतजार करने लगे।
