Faridabad: मंझावली यमुना पुल बनकर तैयार, जानें कब से फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 06:16 PM IST

Faridabad: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को डायरेक्‍ट जोड़ने वाला मंझावली पुल बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इस पर सफर करने के लिए अभी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस पुल पर अभी तक यूपी की तरफ सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। अधिकारियों को उम्‍मीद है कि मई-जून तक इस पर सफर शुरू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुल के साथ फरीदाबाद की तरफ सड़क निर्माण भी लगभग पूरा
  • यूपी की तरफ डेढ़ किमी लंबे सड़क का होना है निर्माण
  • इस साल मई-जून तक शुरू हो सकता है इस पुल पर सफर


Faridabad: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को एक दूसरे से सीधे जोड़ने वाला मंझावली पुल यमुना नदी पर बनकर तैयार हो गया है। फरीदाबाद की तरफ से इस पर सड़क का निर्माण भी पूरा हो चुका है, लेकिन इस पुल के माध्‍यम से दोनों राज्‍यों के बीच आने-जाने के लिए वाहन चालकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के इलाके में अभी इस सड़क का निर्माण शुरू तक नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से पुल बनने के बाद भी इसे मार्च से शुरू करने की योजना अधर में लटक गई है। बता दें कि मंझावली गांव के पास यमुना पर इस पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त 2014 को किया था।

_Faridabad Manjhawali Bridge

मंझावली पुल

उसे समय दावा किया गया था कि, इसे वर्ष 2021 तक शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन इसमें किसी न किसी कारण से देरी होती रही। इस पुल के शुरू हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच 20 से 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। यह फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है। फरीदाबाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, यूपी की तरफ डेढ़ किमी सड़क निर्माण के लिए अभी जमीन का अधिग्रहण चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद सड़क निर्माण में भी कम से कम दो माह का समय लग जाएगा। इसलिए उम्‍मीद की जा रही है कि, इस पुल से वाहनों का आवगमन मई या जून से शुरू हो सकता है।

End of Feed