Faridabad: चाकू की नोंक पर परिवार को बंधक बना लूट, तेज अवाज में बजता रहा गाना, लुटता रहा घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 05:46 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद जिले में एक महिला और उसके दो बच्‍चों को बंधक बनाकर लूट का बड़ा मामला सामने आया है। चाकू दिखा घर में घुसे दो बदमाश घंटो लूटपाट करते रहे और जाते समय परिवार को बाथरूम में बंद कर दिया। लुटेरे घर से पांच लाख से ज्‍यादा की ज्‍वेलरी लूट कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के सेक्टर-56 स्थित एक घर में दो बदमाशों ने की लूट
  • बदमाशों ने महिला और उसके दो बच्‍चों को बनाया बंधक
  • पीड़ित परिवार दिन भर बंद रहा बाथरूम के अंदर


Faridabad: फरीदाबाद जिले में घर के अंदर परिवार को बंधक बना लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के सेक्टर-56 स्थित एक घर में दिनदहाड़े घुसे दो बदमाशों ने पहले उस घर की मालकिन और उसके दो बच्चों को चाकू की नोंक पर बंधक बनया और फिर घंटों तक पूरे घर को खंगाला। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे आराम से फरार हो गए। बदमाश ने जाते समय बाथरूम के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। मां और उसके दोनों बच्‍चे दिनभर बाथरूम में बंद रहे। शाम को जब एक रिश्तेदार घर पहुंचा तो उसने बाथरूम का दरवाज खोल तीनों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है।

Faridabad Police

परिवार को बंधक बना लाखों की लूट

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार लूट की यह पूरी घटना रविवार दिन की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 11 बजे दो बदमाश सेक्टर-56 स्थित एक घर के बाहर पहुंचे और दरवाजे की घंटी बजाई। घर की मालकिन ने जैसे ही गेट खोला दोनों बदमाश उसे धक्‍का मारते हुए घर के अंदर घुस गए। जिसके बाद चाकू की नोक पर उसे और उसके बेटा-बेटी को बंधक बना बाथरूम में बैठा दिया। पीड़ित महिला के अनुसार, लुटेरे उसके घर से करीब करीब पांच लाख रुपये की ज्‍वेलरी और अन्‍य कीमती सामान व हजारों रुपये कैश लूट कर फरार हो गए।

End of Feed