Faridabad: फरीदाबाद से राजधानी जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुईं ये 4 लोकल ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 04:57 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद और पलवल से नई दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने इस पलवल से नई दिल्‍ली के बीच चलने वाली चार लोकल ट्रेनों को शुरू कर दिया है। इन सभी ट्रेनों को सर्दी के मौसम में धुंध और कोहरे के कारण दिसंबर में बंद किया गया था। ये लोकल ट्रेनें अपने पहले से तय समय पर ही चलेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पलवल से नई दिल्‍ली के बीच चलती हैं ये लोकल ट्रेनें
  • इन ट्रेनों के शुरू होने से फरीदाबाद और पलवल के लोगों को फायदा
  • फरीदाबाद होते हुए कोसीकलां वालीं दो ट्रेन का संचालन 24 मार्च से


Faridabad: फरीदाबाद और पलवल से नई दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सर्दी के मौसम में धुंध और कोहरे के कारण बंद की गईं इस सेक्शन की छह लोकल ट्रेनें में से चार ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। ये सभी ट्रेनें पलवल से चलकर बल्लभगढ़, फरीदाबाद, तुगलकाबाद, ओखला होते हुए नई दिल्ली तक आती हैं। ये सभी ट्रेनें करीब सवा दो माह से बंद थी, इनके शुरू होने के बाद अब इस रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि अभी नई दिल्ली से कोसीकलां के बीच चलने वाली दो लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोबारा शुरू हुई ये लोकल ट्रेनें अपने पहले से तय समय पर ही चलेंगी।

_Faridabad to New Delhi Train

चार लोकल ट्रेनें शुरू

बता दें कि ठंड में कोहरे के कारण रेलवे हर साल कुछ ट्रेनों को कैंसल कर देता है। रेलवे ने इस सेक्शन की जो छह ट्रेनों को कैंसल किया था। इनमें सुबह 8:05 बजे पलवल से नई दिल्ली आने वाली 04913 लोकल, दोपहर 12:15 बजे पलवल से शकूरबस्ती आने वाले 04421, शकूरबस्ती से पलवल जाने वाली 04408 और गाजियाबाद से पलवल के बीच चलने वाली 04912 EMU शामिल थी। इन चारों ट्रेनों को अब शुरू कर दिया है। बता दें कि फरीदाबाद और पलवल और नई दिल्ली के बीच रोजाना करीब 25 हजार दैनिक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। इनमें ज्‍यादातर नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग शामिल है। इन ट्रेनों के शुरू होने पर सभी को राहत मिलेगी।

End of Feed