Faridabad: फरीदाबाद के इस शख्स के लिए डॉक्टर बने ‘भगवान’, 10 घंटे की सर्जरी कर जोड़ा कटा अंगूठा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 06:06 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में एक हादसे में अपना अंगूठा गंवाने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति के लिए डॉक्‍टर्स की एक टीम ‘भगवान’ बन कर आई। व्‍यक्ति का अंगूठा ड्रिलिंग में फंस कर पूरी तरह से फट गया था। इसे अमृता अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद दोबारा से जोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रिलिंग के दौरान हादसे में व्‍यक्ति ने गंवाया था अंगूठा
  • अंगूठे की हड्डी, नसें और धमनियां हो गई थीं क्षतिग्रस्‍त
  • तीन सर्जन की टीम ने 10 घंटे सर्जरी कर अंगूठे को जोड़ा

Faridabad: फरीदाबाद में 27 वर्षीय एक व्यक्ति के लिए डॉक्‍टर्स की एक टीम ‘भगवान’ बन गई। ड्रिलिंग के दौरान हुए हादसे में व्‍यक्ति का बायां हाथ का अंगूठा पूरी तरह से फट गया था। अमृता अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने करीब 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद अंगूठे को दोबारा से सफलतापूर्वक जोड़ दिया। डॉक्‍टरों के अनुसार, दुर्घटना में व्‍यक्ति की सभी धमनियां, नसें और अंगूठे को जोड़ने वाली नस क्षतिग्रस्‍त होकर बाहर निकल गई थीं। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना का शिकार व्‍यक्ति फरीदाबाद में एक उपकरण निर्माण कंपनी में औद्योगिक ड्रिल ऑपरेटर है। कंपनी के अंदर ड्रिल के दौरान यह हादसा हुआ था।

Hospital successful surgery

फरीदाबाद में डॉक्टर्स ने 10 घंटे की सर्जरी में जोड़ा शख्स का कटा अंगूठा( प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि, मरीज हमारे पास क्षतिग्रस्‍त बाएं अंगूठे के साथ पहुंचा था। उस समय अंगूठा पूरी तरीके से डैमेज हो चुका था। जिसकी वजह से यह सर्जरी बहुत ही चुनौतीपूर्ण बना गई थी। ड्रिल मशीन में फंसकर व्‍यक्ति की सभी कनेक्टिंग टेंडन, धमनियां, नसें खिंच गई थीं। इसलिए, अंगूठे को फिर से लगाना बहुत मुश्किल लग रहा था, लेकिन हमने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और सफलता पाई।

End of Feed